डोर टू डोर जा- जाकर स्वच्छता का फायदा बताया

धीरज शर्मा

बिरनी(गिरिडीह): बिरनी के कपिलो पंचायत में शांति निकेतन उच्च विद्यालय पंदनाकला के विद्यार्थियों द्वारा रजमनियां गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जो विद्यालय से चलकर पूरे पंचायत का भ्रमण किया।
स्वच्छता जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने खुले में शौच न करने को लेकर कई नारा लगाया और डोर टू डोर जा-जाकर लोगों को स्वच्छता का फायदा बताया।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुखिया इन्दू देवी ने कहा कि 2 अक्टूबर से पूर्व पंचायत को ओडिएफ पंचायत करना हैं, जिसको लेकर घर- घर जाकर शौचालय का देख- रेख और उसके फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है।
मौके पर कैट्स एक्सपर्ट गजाधर सिंह, एसएम रूक्शाना मैडम, पंचायत सचिव राजकुमार पासवान, रोजगार सेवक अर्जुन दास, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव, स्वच्छताग्रही सूरज कुमार मोदी, जलसहिया रूबी देवी, विद्यालय प्राचार्य रंजन कुमार, शिक्षक विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, आशमा मिस, मंजू मिस, पूनम मिस, सुरज कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More