ऊर्जा संरक्षण बहुत जरूरी है: मुखर्जी

लोहरदगा: मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में गुरुवार को पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन रांची ने ऊर्जा संरक्षण पर जागरुकता शिविर लगाया। कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को सुरक्षित भविष्य के लिए ऊर्जा बचाने की आवश्यकता और उपाय पर विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही संबंधित वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही है, उन्होंने यांत्रिक ऊर्जा, ताप ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, नाभिकीय ऊर्जा आदि का वर्णन करते हुए गैर अक्षय एवं अक्षय ऊर्जा पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण के लिए उनके द्वारा बताए गए 10 बिंदुओं पर अमल करते हुए आज से ही ऊर्जा संरक्षण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए भावी पीढ़ी तक इसके संरक्षित हस्तांतरण के लिए आज सभी आयु वर्ग के लोगों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण बहुत जरूरी है। मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं में छवि कुमारी, प्रीति कुमारी गुप्ता, कुमार निर्भय सिंह, नीति भारतीय, पूनम कुमारी, सीमा कुमारी, रश्मि कुमारी, सौमिता दास, चंद्रशेखर कुमार आदि भी शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More