डॉ. एनके सिंह सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी विदाई

रांची: एसएस मेमोरियल कॉलेज में छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य सह कॉमर्स के विभागाअध्य्क्ष रहे प्रो डॉ एनके सिंह को विद्यार्थियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि डाॅ सिंह एक योग्य गुरु थे, जिनका मार्गदर्शन हमें जीवन के हर पल में याद रहेगा। इन्होंने उनके आगे के जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं दी, ताकि अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के पथ-प्रदर्शक बने रहें। इस अवसर पर अंकित रंजन, दीपक दुबे, आर्यन गुप्ता, शिवम मिश्रा, अनिकेत, आर्या समेत अन्य छात्र उपस्थित थे। ये जानकारी अमन ने दी।
[URIS id=8357]

