प्रकृति विरोधी कार्य ना करें: मुख्य सचिव

रांची: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में बुधवार को सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पद्म भूषण कड़िया मुंडा ने की। मौके पर मौजूद प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चों को भारतीय संस्कृति, भाषा व राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
डाॅ तिवारी ने कहा कि आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का उपयोग या संग्रह किया जाने लगता है तो कूड़े का निर्माण भी होता है। उपभोक्तावादी समाज में प्लास्टिक पदार्थों का निष्पादन एक चुनौती है और हमारा समाज प्रकृति का पुजारी रहा है, इसलिए प्रकृति विरोधी काम नही करने का प्रयास करना चाहिए। वैसे भी हमें संस्कृति सहित सादगी पर विश्वास करना चाहिए। बच्चों को मन से इस संकल्प को लेना होगा, कि वे चीजों को बर्बाद ना करें। भोजन को सम्मान दें और उसे बर्बाद ना करें।
इस दौरान कड़िया मुंडा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बड़ा या छोटा नही होता है। व्यक्ति सिर्फ व्यक्ति ही होता है। हमें अपने समाज व वातावरण को सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए। सिर्फ अंग्रेजी या अंग्रेजी बोलने से ही देश का भला होगा, ऐसा नही है। संस्कृति व इसकी भाषा को तरजीह देना भी हमारा कर्तव्य है। हमें सोच बदलना होगा, क्यों कि छोटे से छोटे कण में भी गुण की सीमा नही होती है। इसका सर्वाधिक बेहतर उदाहरण परमाणु है। कहा कि देश के लिए हमे सकारात्मक सोच रखना चाहिए और वाद-विवाद से बचना होगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More