अभाविप के प्रयास ने लाया रंग

आसिफ


गिरिडीह: सरिया कॉलेज सरिया में अभाविप के द्वारा सरिया महाविद्यालय सरिया में अध्ययनरत वाणिज्य स्नातक खण्ड 6 के विद्यार्थियों का व्यवसायिक शोध सिद्धांत का प्रोजेक्ट कार्य का मौखिक (viva का) सेंटर आदर्श कॉलेज राजधनवार में दे दिया गया था। जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने उस परेशानी को देखते हुए सरिया कॉलेज के इंचार्ज आतिश कुमार मल्दहियार को ज्ञापन सौंपा। वहीं बिनोवा भावे विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सह सरिया कॉलेज अध्यक्ष आदर्श तरवे ने वि.भा.वि. परीक्षा नियंत्रक से मेल के जरिए सेंटर बदलने की मांग की थी। जिस पर विभाग द्वारा पहल कर आदर्श कॉलेज राजधनवार से सेंटर हटा कर सरिया कॉलेज को ही (Viva के लिए) होम सेंटर बनाया गया।

इस कार्य में वि वि सचिव सह कॉलेज अध्यक्ष आदर्श तर्वे, सचिव निखिल कुमार , राहुल कुमार, पृथ्वी मोदी एवं अन्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाविद्यालय छात्रों ने विभागीय अधिकारियों तथा अभाविप के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More