बच्चे हैं कल के भविष्य: प्रशिक्षु सीएसपी

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत स्कूली बच्चों का लिया क्लास

मो इक़बाल


खरगडीहा(गिरिडीह): बच्चे हीं बदल सकते हैं पूरे ब्रह्मांड को, उक्त बातें सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी मो. साज़िद ज़फ़र ने मिर्जागंज स्थित डिस्कवरी पब्लिक स्कूल में कहा। यदि हम सभी मिलकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायें तो ये बच्चे कल, आने वाली दुनियां को बदल देंगे। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी ने निजी विद्यालय के बच्चों की क्लास लिया।

कहा यहां के बच्चों में बहुत प्रतिभा है, ये बच्चे इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश के बदलाव के संगी बनेंगे। कहा अन्य निजी विद्यालयों से बेहतर देखा मैंने यहां की व्यवस्थाएं और यहां के बच्चों की प्रतिभाएं। लगभग दो घन्टे के अपने क्लास में प्रशिक्षु ने बच्चों से जीवन और शिक्षण की कई बुनियादी बातों को शेयर किया। कहा कि ईमानदारी पूर्वक यदि आप सही मार्ग में मेहनत करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। कहा पूरे विश्व मे तीन तरह के लोग होते है एक वह जो नई चीज़ों की खोज करता है, दूसरा जो उस खोज में सुधार करता है और तीसरा वह जो इन चीज़ों का उपयोग करता है। अब आप तय करें कि आप इस संसार में किस भूमिका में रहना चाहते हैं।

जीवन में सौ लोगों की दौड़ में मात्र तीन प्रतिशत लोग हीं सफल होते हैं। आप कोशिश करें कि तीन प्रतिशत में आप शामिल हों।

कक्षा में उपस्थित शिवानी, सिद्धार्थ, सूरज, अभिजीत, मृत्युंजय, मुस्कान, ईशा, राजीव, सौरभ, सुरुचि, पल्लवी, मोहित, आदित्य, शंकर, प्रियांशी, राहुल, दिव्या, शिवम, अमीषा, साक्षी इत्यादि ने कहा कि डीएसपी सर के छोटे से क्लास में हमलोगों को जीवन के कई टिप्स मिले हैं जो जीवन में हमारे लिए बहुत कारगर सिद्ध होंगे।

मौके पर विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार साव, राकेश कुमार, सागर कुमार व विद्यालय के अन्य शिक्षकगण की उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More