परिवर्तन ही विकास की सीढ़ी, बदलाव नियम: हीरानंदानी

बदलाव के साथ अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है: एपी मित्तल
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमंट में दो दिवसीय दूसरे अंर्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। आयोजन का विषय है, भविष्य में नेतृत्व- परिवर्तन के साथ आगे बढ़े। एआईसीटीई व पेपरडाइन यूनिवर्सिटी, यूएसए के सहयोग से आहूत इस कार्यशाला में देशभर से पंहुचे विद्वानों ने अपनी राय दी। पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि आज परिवर्तन का युग है ऐसे में विश्व स्तरीय कार्य करने की जरूरत है। बदलाव परिवर्तन का नियम है। तभी आप आगे भी बढ़ सकते हैं।

[URIS id=9499]

श्री हीरानंदानी ने कहा कि हमारा ग्रुप इन बातों पर विशेष ध्यान रखता है, कि आखिर बदलाव के साथ आगे बढ़ा है। आज जलवायु परिवर्तन ने न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व को प्रभावित किया है। इसमें यूएसए भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास तौर पर इसके लिए जागरूक किया है। एनडीआईएम ने जिस प्रकार से इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर पेपरडाइन यूनिवर्सिटी के डीन डॉ हेलेन इसटरलिंग विलियम ने अपना प्रेजेंटन देते हुये कहा कि मौजूदा समय में सभी समस्याओं को समाधान शिक्षा में है, जिसके लिए एनडीआईएम जैसे संस्थान लगातार प्रयासरस हैं। यूएसए इस तरह की परिवर्तन को स्वीकारता है। हमें साथ में बढ़ना है, परिवर्तन को भी स्वीकारना है। इसके लिए सदा कार्य करने की जरूरत है।
इस मौके पर एआईसीटीई के मेंबर सेक्रेटरी डॉ एपी मित्तल ने कहा कि तीस साल में काफी कुछ तकनीकी में बदलाव हुआ है। बदलाव हमारी अर्थव्यवस्था को भी बदला है। अर्थव्यवस्था आगे बढ़ा है। बदलाव जरूरत भी है। एआईसीटीई भी इसके लिए सदा तैयार रहा है। कई ऐसे बदलाव विगत दिनों ही आए हैं। इस मौके पर एनडीआईएम के चेयरमैन वीएम बंसल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि एनडीआईएम अद्यतन विषय पर ऐसे आयोजन करता रहेगा। इस खास आयोजन में आए सभी विद्वजन को आभार। इस मौके पर वीएम बंसल ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को सम्मानित भी किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More