जातिवाद की राजनीति बन्द करे आइसा: अभाविप

खोरीमहुआ: धनवार छात्र संघो द्वारा असकुटनी में सफलता प्राप्त करने के साथ ही चुनाव जीतने को लेकर छात्रों को अपने खामें में लेन को लेकर बैठक आयोजित कर छात्रों को अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के द्वारा छात्र हित मे किये गए कार्यों की उपलब्धियों के आधार पर चुनाव में अभाविप को वोट करने का आग्रह किया है। वहीं आइसा द्वारा लगाए गए जातिवाद के आरोपों को अभाविप सहित महाविद्यालय के छात्रों ने सिरे से नकार दिया है। वहीं धनवार अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रोशन कुमार सिंह ने आइसा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आइसा छात्र हित की बात करने के बजाय जातिवाद की राजनीति कर छात्रों को तोड़ने का प्रयास कर रही है जिसे धनवार के छात्र कभी बर्दास्त नही करेगी। सिंह ने कटाक्ष करते हुए आइसा को जातिवाद की राजनीति में बैठने का आरोप लगया। साथ ही कहा कि इसी कारणों से पूरे देश के विद्यार्थियों ने आइसा को नकार दिया है। अभाविप के अध्यक्ष उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा अभाविप सभी विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रवाद की अलख जगाती है। अभाविप समर्थित उपाध्यक्ष सोनाली शर्मा ने कहा कि अभाविप की जीत से कॉलेज में काफ़ी बदलाव आया हैं। अभाविप छात्रहित और राष्ट्रहित की बात करती है। सचिव प्रत्याशी शिवम कुमार देव ने कहा कि आइसा जैसी वामपंथी छात्र संगठन देश को तोड़ने की बात करते हैं और आदर्श कॉलेज के विद्यार्थी आइसा को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सह-सचिव उम्मीदवार विक्की कुमार ने कहा कि अभाविप सभी सीटों पर आसानी से जीतेगी। कहा कि विद्यार्थी उम्मीदवार को नहीं बल्कि अभाविप को वोट करेंगे। इस दौरान गौतम बर्णवाल, अक्षय गुप्ता, गौतम किशोर, सुशील राय, बिट्टू मोदी, राहुल सिंह, मन्नू सिंह, नरेश नारायण देव, शुभम लोहानी, श्रवण शर्मा, अफसर मंसूरी सहित कई परिषद् कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More