डेढ़ लाख नकद सहित 10 साइबर अपराधी धराए

देवघर: साइबर थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत मारगोमुंडा व करौं थाना क्षेत्र के पास से 10 साइबर अपराधियों को दबोचा है। इनके पास से टीम ने 28 मोबाइल फोन के अलावे 6 बैंक पासबुक, चेकबुक, 19 एटीएम, एक स्कॉर्पियो व दो बाइक के अलावे डेढ़ लाख नकद बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम गिरीश मंडल, सुजीत मंडल, अमर कुमार मंडल, रामजी कुमार मंडल और बाबुमनी मंडल, रब्बानी अंसारी, तबारक अंसारी, सरफराज अंसारी, जैनुद्दीन अंसारी और ताहिर अंसारी हैं।

खास बात ये है कि जब साइबर टीम इन अपराधियों के मारगोमुंडा स्थित मुलरीपहाड़ी निवासी तबारक अंसारी व सरफराज अंसारी को गिरफ्तार करने पहुंची तो इनके आलीशान मकान देखकर दंग रह गई। इनके आवास में मंहगे मार्बल और टाइल्स का प्रयोग किया गया है। निकासी के तीन दरवाजे हैं और कई मंहगी गाड़ियां भी हैं। पुलिस जब बाहर निकल रही थी तो बाहर निकलने में दिक्कत हुई। पुलिस मानती है कि इनका आवास किसी भूल-भुलैया से कम नही। पुलिसिया पुछताछ में इन्होंने कई खुलासे किए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को इनके परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। इन्होंने पुलिस को बताया कि ये बैंक अधिकारी बनकर एटीएम का नंबर व ओटीपी प्राप्त कर अवैध निकासी करने का धंधा करते थे। इसी के तहत इन्होंने अब तक अकूत धनार्जन किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More