अर्जुन मुंडा का निर्वाचन मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई टली

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय में बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निर्वाचन मामले में दाखिल याचिका के बाबत जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। गौरतलब है कि कोर्ट में सुनवाई हेतु मामला सूचीबद्ध था, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। मंगलवार को भी समय के आभाव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। मालूम हो कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कोर्ट में याचिका दाखिक कर दोबारा काउंटिग कराने की मांग की है। यहां भाजपा उम्मीद्वार दो हजार वोट से चुनाव जीते हैं।
[URIS id=9499]

