रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर सिंह बंधु अवमानना के दोषी : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह और उनके भाई शिवेंदर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का दोषी माना है. सिंह बंधुओे के खिलाफ यह केस जापानी कंपनी दाइची सैंक्यो ने किया था. दोनों भाइयों पर दिल्ली पुलिस के समक्ष ठगी एवं फर्जीवाड़े का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पूर्व में कहा था कि रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर के जवाब से वह खुश नहीं है.
सिंह बंधुओं ने जापानी कंपनी 3500 करोड़ रुपये की भरपाई पर जो जवाब दिया था, सुप्रीम कोर्ट उससे संतुष्ट नहीं है. दोनों भाई जापानी कंपनी को 3500 करोड़ रुपये की भरपाई का पक्का प्लान नहीं बता पाए थे.
दोनों भाई सिंगापुर में चल रहे केस में 2526 करोड रुपये नहीं चुका पाये हैं. मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने सिंह ंबंधुओं से इस संबंध में पूछा था कि वे सिंगापुर ट्राइब्यूनल में उनके खिलाफ तय किए गए मुआवजे की रकम को कैसे चुकाएंगे.


