ताज ग्रुप ने राँची में खरीदी 6 एकड़ ज़मीन, क्या है पीछे का गेम?

फिलहाल लीज 60 वर्षों के लिए दी गई है. इसके लिए सरकार को लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये का राजस्व स्टांप और फीस के रूप में ताज ग्रुप की ओर से दिया गया

राँची: राजधानी में होटल ताज खुलने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने होटल ताज के निर्माण के लिए जमीन की लीज ताज प्रबंधन के नाम कर दी है. यह प्रक्रिया आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रजिस्ट्री कार्यालय में पूरी हुई, जहां नगर विकास विभाग और ताज ग्रुप के अधिकारी मौजूद थे.

होटल ताज दुनिया की प्रतिष्ठित 5 स्टार होटलों में अग्रणी है. राँची में होटल ताज का निर्माण धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी कोर कैपिटल क्षेत्र में किया जाएगा. होटल का शिलान्यास नवंबर में होने का अनुमान है. फिलहाल लीज 60 वर्षों के लिए दी गई है. इसके लिए सरकार को लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये का राजस्व स्टांप और फीस के रूप में ताज ग्रुप की ओर से दिया गया है.

होटल ताज को लीज पर दी गई जमीन का कुल क्षेत्रफल 6 एकड़ है. इसके निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और होटल का निर्माण कार्य चार साल में पूरी होने की उम्मीद है.

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More