फिर रुलाने लगी प्याज़, राजधानी में कीमत 80 रुपया किलो

रांची : प्याज के भाव में एक बार फ़िर आग गया है। रांची में प्याज 80 रुपया किलो मिल रहा है। भाव बढ़ने का कारण आंध्रप्रदेश में दो सप्ताह पूर्व हुई जोरदार बारिश बताई जा रही है। बता दें कि तीन से चार दिन पूर्व खुदरा बाजार में प्याज़ के भाव 35 से 45 रुपये तक थे, लेकिन अचानक प्याज के भाव में दोगुना इज़ाफ़ा हो गया है। जिस कारण आमलोग परेशान है।

 

कीमत बढ़ाना मजबूरी

 

वहीं दोगुना भाव हो जाने पर व्यापारियों का कहना है कि दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी है। प्याज का आवक कम हो गया है। व्यापारियों की मानें तो प्याज के दाम कम होने में एक माह तक का समय लग सकता है। बता दें कि आंध्रप्रदेश में आई बाढ़ के कारण प्याज की काफी फसल ख़राब हो गई है। जिसके कारण सप्लाई नहीं हो पा रहा और दाम में बेतहाशा वृद्धि हो गई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More