रांची: चेंबर को राज्यव्यापी संगठन बनाने सहित राजधानी रांची को सरकार से विशेष दर्जा दिलाने हेतु हमारी टीम प्रतिबद्ध है। सदस्यता को विस्तार देने के अलावे आम व्यापारियों को जोड़कर हम एक सशक्त चेंबर का निर्माण करेंगे। उक्त बातें आज चेंबर चुनाव में अध्यक्ष के उम्मीद्वार किशोर मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों व प्रमुख शहरो में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व सौंद्रीयकरण हेतु संगठित रूप से आंदोलन किया जाएगा।
श्री किशोर ने कहा कि आम व्यापारियो को चेंबर सभागार में आमंत्रित कर जनहित के मुद्दों का समाधान व निवारण हेतु सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी। व्यापारी व व्यापार व उद्यमी जगत का हित ही हमारी टीम का सर्वोपरि धेय्य है। टीम किशोर नहीं, चेंबर टीम की भागीदारी सुनिश्चित कर आरटीआई, लीगल व जीएसटी सेल की स्थापना चेंबर भवन में प्रोफेशनल सदस्यो के सहयोग से निःशुल्क सेवा देते हुए समाधान किया जाएगा। भयमुक्त व्यापारिक वातावरण को लेकर पुलिस प्रशासन पर जोर दिया जाएगा।
पदयात्रा में 2700 से ज्यादा सदस्यों से किया संपर्क
चेंबर अध्यक्ष प्रत्याशी किशोर मंत्री ने कहा कि हमलोगों ने पदयात्रा में 2700 से अधिक लोगों से बातचीत की। इस बाबत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों व उधमियों ने रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी के ज्यादातर सड़कों व नालियों का हाल बेहाल है। बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की दुर्दशा से व्यापार मंद व ठप पड़ा है। राजधानी रांची के स्वरूप में अमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। चेंबर को इन समस्याओं को बड़े चश्मे से देखना होगा। केवल बंद कमरों में निजी कार्यो व छपास में सीमित रहकर राज्य व शहर के व्यापारिक व औधौगिक माहौल को सुखी समृद्ध नहीं बना सकते है। टीम ने इस बाबत अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने का बचन दिया है। किशोर टीम सदस्य में डॉ रमेश बजाज, अमित शर्मा, अर्पित जैन, दीपेश निराला, प्रकाश हेतमसरिया, बिनोद कुमार, संदीप कु अग्रवाल, विनय छापरिया, आदित्य मलहोत्रा, अमरेंद्र कु सिन्हा, अनिल कुमार, अरुण कु गुप्ता, ब्रजेश कुमार, जुवीन ठक्कर, किशोर मंत्री, आर.डी. सिंह, संजीत श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन, शिव कुमार परासर सहित निर्दलीय सदस्य आनंद जालान व अनेकों समर्थक शामिल थे।
टीम सदस्य में डॉ रमेश बजाज, अमित शर्मा, अर्पित जैन, दीपेश निराला, प्रकाश हेतमसरिया, बिनोद कुमार, संदीप कु अग्रवाल, विनय छापरिया, आदित्य मलहोत्रा, अमरेंद्र कु सिन्हा, अनिल कुमार, अरुण कु गुप्ता, ब्रजेश कुमार, जुवीन ठक्कर, किशोर मंत्री, आर.डी. सिंह, संजीत श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन, शिव कुमार परासर सहित निर्दलीय सदस्य आनंद जालान शामिल हैं। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में आज अर्जुन जालान, मनोज नरेडी, विष्णु बुधिया, पवन शर्मा, नवल किशोर सिंह, ललित केड़िया, पंकज चौधरी, जय सिंह यादव, प्रेम मित्तल, प्रमोद नारंग, आलोक गुप्ता, ललित पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद जैन, मनोज बजाज, राजेश भरतिया, पवन पोद्दार, विष्णु लोहिया, अशोक नारसरिया, पवन मंत्री, किशन साबू, अंजलि जैन, प्रमोद सिंघनिया, नरेंद्र टिकमानी, राज कुमार केड़िया, रवि शंकर शर्मा, हरि कनोडिया, शंभु गुप्ता, ललित कुमार चौधरी, सुरेश सिंह, अरुण शर्मा, राकेश जैन रारा, काशी कनोई, मोहित वर्मा, निखिल मोदी, सौरभ शाह, अभय बजाज, कौशल राजगढ़िया, रोहित पोद्दार, अमरचंद बेगानी, मुरारी बजाज, मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, रोबिन गुप्ता, मंजीत जाजोदिया, सुशील बजाज,किरीट ठक्कर, बिन्नू ठक्कर, महेंद्र ठक्कर, उमाशंकर साबू, पंकज साबू, सहित टीम समर्थक मौजूद थे।