रांची: झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन जेसोवा का दिवाली मेला 2019 का जलवा स्थानीय मोरहाबादी मैदान में 17 अक्टूबर से बिखर रहा है। इस बाबत राजधानी वासी यहां से व्यापक तौर पर खरीदारी कर रहे हैं। जेसोवा की सचिव मनु झा की मानें तो हर साल की तरह इस बार भी इसे सफल व यादगार बनाना मकसद है।
उन्होंने कहा कि संस्था की सभी सदस्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कहा कि यह प्रदेश की महिला उद्यमियों का सशख्त प्लेटफार्म है। महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इसमें फोकस किया गया है। लिहाजा उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं को यहां व्यापक समर्थन मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़कर इसकी खरीदारी कर रहे हैं।
हर बार की तरह इस बार भी जेसोवा मेले में एच 3, स्टाल नं 8 में रांची लालपुर वर्द्धमान कंपाउंड में स्थित विनीता उद्योग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। होम मेड पापड़, बरी व बादाम पट्टी को लोग पसंद कर रहे हैं। मेले में राज्य झारखंड सहित दिल्ली, पंजाब, जम्मू, ओड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल इत्यादि के उद्यमी मेले में स्टॉल लगाए हैं, जिसमें साज-सज्जा, बांस आधारित उत्पाद, सिल्क वस्त्र, साड़ी, कुर्ती, बच्चों के कपड़े, गर्म कपड़े, किचन सामग्री, लेडीज कॉर्नर के उत्पाद और चूड़ियां यहां अपनी जोरदार चमक बिखेर रहे हैं।