दुमका : बसकिया गांव में एक वर्ष से अर्धनिर्मित सोलर टंकी नहीं हुई शुरू, शुरुआती गर्मी में ही ग्रामीण परेशान

दुमका : दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड की सुसनिया पंचायत के अंतर्गत बसकिया गांव के सड़क टोला में लगभग 50 घर हैं। यहाँ पर करीब एक वर्ष पूर्व सोलर टंकी लगायी गयी थी, जो अभी तक चालू ही नहीं की गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व दो मिस्त्री आये और वे टंकी और सोलर प्लेट लगा दिए लेकिन मोटर आदि नहीं जोड़ा गया। इस कारण यह कभी चालू नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों को जब पूछा गया कि इसकी शिकायत आपलोगों ने कहीं की है तो उस पर ग्रामीणों का कहना है कि कहाँ शिकायत करना है, मालूम नहीं है। मिस़्त्री भी अपना नंबर देकर नहीं गया है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और सरकार, प्रशासन से मांग की है कि जल्द सोलर टंकी को चालू करवाया जाये, क्योंकि अभी गर्मी बढ़ने वाली है। हमलोगों को पानी का दिक्कत होगी। इस मौके में श्यामलाल मुर्मू, छोटका सोरेन, तालमय मुर्मू, बबलू हेम्ब्रम, चुनु सोरेन, फुलमुनि सोरेन, चड़की टुडू, संजली मरांडी, सूरज सोरेन, पाकु मरांडी, मकु मुर्मू, संजली टुडू, दुलड़ हांसदा, दुली टुडु, फुलमुनि मरांडी, सुनिराम सोरेन आदि उपस्थित थे।




