अमित शाह ने फारूक अब्दुल्ला को रिहा करने के मुद्दे पर दिया यह बयान

 

नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नेशनल कान्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला को रिहा किए जाने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम एक दिन अतिरिक्त फारूक साहब को जेल में नहीं रखेंगे. उन्होंने कहा कि जब प्रशासन को लगेगा कि अब राजनीतिक नेताओं को रिहा करने का उचित समय है तो हम उन्हें रिहा कर देंगे. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला के पिता को कांग्रेस ने 11 साल तक जेल में रखा था, हमलोग इसका अनुकरण नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन जितना जल्द तय करेगा हम उन्हें जेल से बाहर कर देंगे.

अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 99.5 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए, पर अधीर रंजन चैधरी के लिए यह नार्मल माहौल नहीं है. शाह ने कहा कि सात लाख लोगों ने ओपीडी सेवा का लाभ लिया, हर जगह से करफ्यू हटा दिया गया. पर, अधीर जी के लिए सिर्फ राजनीतिक गतिविधि ही पारामीटर है.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति बिल्कुल सामान्य है. अमित शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस की स्थिति को सामान्य नहीं बना सकता, क्योंकि उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद खून-खराबे की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, एक गोली तक नहीं चली.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More