जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

 

नयी दिल्ली : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार सुबह उनसे नाराज एक हमलावर ने दो गोली मारी थी, जिसके बाद वे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। उनके निधन पर नौ जुलाई को भारत में राष्ट्रीय शोक रहेगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे अपने सबसे प्यारे दोस्तों में एक शिंजो आबे के निधन से स्तब्ध और दुःखी हैं।

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

शिंजो आबे की हत्या का आरोपी 2005 तक मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम करता था। पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपी तेत्सुया यामागामी ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री से असंतुष्ट था और उन्हें मारना चाहता था। शिंजो आबे को उस वक्त गोली मारी गयी जब वे एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More