देश भर में आज माघ पूर्णिमा का उत्साह, संगम तट पर जुटे श्रद्धालु

प्रयागराज : शनिवार को माध पूर्णिमा का पूरे देश में उत्साह है। इस पवित्र दिन पर लोग नदियों व पवित्र सरोवर में स्नान कर पूजन व दान करते हैं। तीर्थ राज प्रयाग में माघी स्नान की विशेष परंपरा है। आज के खास दिन लोगों बड़ी संख्या में वहां जुटते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। कोरोना संक्रमण के बावजूद इस बार प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और स्नान व पूजन किया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की गयी।

हरिद्वार में माघ पूर्णिमा के मौके पर लोगों गंगा नदी पर जुटे एवं पूजा अर्चना की। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में पवित्र नदियों पर लोगों का जुटान हुआ।

केरल में इस दिन को लोग अत्तुकुल पोंगल पर्व के रूप में मनाते हैं। कोरोना महामारी की वजह से लोग इस बार अपने घर पर ही अत्तुकल पोंगल पर्व मना रहे हैं। पर, इसके बावजूद तिरुवनंतपुरम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे।


आज ही महान संत रविदास की जयंती है। विभिन्न प्रमुख हस्तियों ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण किया है। उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More