अफगानिस्तान : अशरफ गनी चार कार, ढेर सारा पैसा लेकर देश से भागे

काबुल : अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों द्वारा राष्ट्रपति पद से बेदखल किए गए अशरफ गनी चार कार और ढेर सारा पैसा लेकर अपने मुल्क से भागे। उन्होंने पैसों से ऐ पूरे हेलिकॉप्टर को भर लिया था, पैसा इतना अधिक था कि सब का सब हेलिकॉप्टर पर नहीं आया तो उन्हें कुछ पैसे वहीं छोड़ने पड़े।
अशरफ गनी पहले तजाकिस्तान गए लेकिन वहां की सरकार ने उनहें अपने यहां आश्रय नहीं दिया फिर वह किसी अन्य देश की ओर चले गए। रिपोर्ट के अनुसार, उसके बाद वे ओमान की ओर गए हैं।देश छोड़ने से पहले उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा था कि वे ऐसा इसलिए कर रहे क्योंकि यह नहीं चाहते कि देश में खून-खराबा हो।
काबुल में रूसी दूतावास ने कहा है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी चार कारों और नकदी से भरा एक हेलीकॉप्टर लेकर देश से भाग गए हैं और उन्हें कुछ पैसे वहीं पर छोड़ने पड़े, क्योंकि यह फिट नहीं हो रहे थे। #Afghanistan pic.twitter.com/dC6d252gpS
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 16, 2021
कौन हैं अशरफ गनी?
72 साल के अशरफ गनी अफगानिस्तान के 14वें राष्ट्रपति थे। सितंबर 2014 से अगस्त 2021 तक वे राष्ट्रपति के पद पर रहे। पहले वे अफगानिस्तान के वित्त मंत्री रहे। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काफी प्रयास किया। उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय कोलिंबिया से अर्थशास्त्र की पढाई की है और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने फारेन पॉलिसी मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रतिभाशाली लोगों के 50वां स्थान दिया था। एक अनुमान के अनुसार, गनी के पास एक मिलियन से तीन मिलियन डॉलर की संपत्ति है। अशरफ गनी को अपने देश की काबुल यूनिवर्सिटी सहित दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में पढाने का भी अनुभव है।


