अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ में तलवे में मसाज करवाने वाला वीडियो आया सामने

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन बेड पर सोकर अपने तलवे में मसाज करवाते नजर आ रहे हैं। सत्येंद्र जैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।


भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है, अरविंद केजरीवाल कहां छिप गए हैं आप। आपने कट्टर ईमानदार कहा था न, वह कट्टर ईमानदार मसाज करवा रहे हैं। पांच महीने से जेल में हैं, लेकिन अभी तक इन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, जेल में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन की रीढ की हड्डी में चोट आयी थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने उन्हें नियमित फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी। कोर्ट ने इडी को यह वीडियो शेयर नहीं करने का आदेश भी दिया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More