Lata Mangeshkar को विदाई देने मुंबई जा रहे पीएम मोदी, महाराष्ट्र में कल छुट्टी   

Desk: भारत रत्न Lata Mangeshkar को आखिरी अंतिम विदाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुंबई रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि वे लता दीदी को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि लता मंगेशकर का अंतिम संसकार रविवार शाम 6:30 बजे मुंबई में किया जाना है। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने कि लिए देश और दुनिया के कई नामचीन हस्ती मुंबई पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी मुंबई पहुंचने का ऐलान कर दिया है।

खुशनसीब हूं कि दीदी (Lata Mangeshkar) से इतना प्यार मिला
बता दें कि प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लता दीदी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा है कि वे खुशनसीब हैं कि लता दीदी ने उन्हें इतना प्यार दिया। प्रधानमंत्री ने उनकी गीतों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें कई तरह के भाव हैं। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के परिवार वालों से बात भी की है औऱ अपनी संवेदनाएं पहुंचाई है।

 

महाराष्ट्र में कल सरकारी छुट्टी
लता (Lata Mangeshkar) दीदी के देहांत के उपलक्ष्य पर कल महाराष्ट्र में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया गया है। सीएमओ से खबर आई है कि सोमवार को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी होगी। इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बंगाल में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि अगले 15 दिनों तक राज्य के सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लता दीदी के गाने बजेंगे। बता दें कि लता दीदी ने बंग्ला में भी कई गाने गाए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More