Lata Mangeshkar Health: गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हुईं शिफ्ट दीदी

डेस्क: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। वे इस साल 8 जनवरी से मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतित सामदानी ने कहा है कि दीदी को कई तरह की थेरपी दी जा रही है और वे बेहतर प्रतिक्रिया दे रही हैं। बता दें कि दीदी (Lata Mangeshkar) 92 साल की हैं और पिछले दिनों उन्हें कोविड हुआ था।

24 घंटे निगरानी कर रहे हैं डॉक्टर्स
जानकारी मिली है कि डॉक्टरों के एक टीम 24 घंटे दीदी री निगरानी में लगी है। फिलहाल स्थिति ठीक होने तक वे वेंटिलेटर पर ही रहेंगी। बता दें कि वे कई दिनों से आईसीयू में हैं। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शाम में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। पिछली बार तबीयत ठीक होने के बाद परिवार वाले दीदी (Lata Mangeshkar) को घर ले जाना चाहते थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया था।

दुनिया भर के लोग कर रहे दुआएं
इधर दुनिया भर के लोग दीदी (Lata Mangeshkar) की अच्छी सेतह के लिए दुआएं मांग रहे हैं। कई लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी लिखकर उनकी अच्छी सेहत की कामनी कर रहे हैं। फिलहाल दीदी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन वे थेरेपी को बर्दास्त कर पा रही हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि वे अच्छे ढंग से उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More