Lata Mangeshkar का 92 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में निधन

Mumbai: सदी की सबसे महान गायिकाओं में से एक लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे मुंबई के एक निजी अस्पताल में 8 जनवरी से भर्ती थीं। लता दीदी की मृत्यु की सूचना केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दी है। उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। नितिन गडकरी ने लता दीदी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

शनिवार शाम में ही वेंटिलेटर पर शिफ्ट हुई थीं दीदी (Lata Mangeshkar)
अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण लता दीदी को शनिवार शाम में ही वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि वे थेरेपी का रिसपॉन्स दे रही हैं। लेकिन रविवार सुबह उनके देहांत की खबर आई। बता दें कि लाता दीदी 8 जनवरी से ही अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें कोविड भी हुआ था। इधर कई लोग उनके परिवार वालों से मिलने पहुंच रहे हैं।

इसे पढ़ें –
Lata Mangeshkar Health: गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हुईं शिफ्ट दीदी

हजारों गाने गाये हैं दीदी (Lata Mangeshkar) ने
यूं तो लता दीदी ने बॉलीवुड सहित अन्य हजारों गाए हैं। लेकिन किसी भी राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम में जब भी ‘ऐ मेरे वतन के लोगों….’ गाना बजेगा तो बरबस ही लोगों को उनकी याद सताएगी। शानदार करियर और लंबी आयु के बाद दीदी ने दुनिया को अलविदा कहा है। भारत ही नहीं, पूरे विश्व के गायिकी की दुनिया में ये अपूरणीय क्षति है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More