#RajivBajaj भारत को लाॅकडाउन के दौरान बहुत कठोर तरीके से बंद किया गया : राजीव बजाज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बातचीत में बोले मशहूर कारोबारी

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संकट, महामारी, लाॅकडाउन और उससे उपजी आर्थिक चुनौतियों पर लगातार विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख लोगों से बात कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने उद्योगपति व बजाज आटो के एमडी राजीव बजाज से बात की. राहुल गांधी से बातचीत में राहुल बजाज ने कहा कि भारत को जिस तरह से बंद किया गया है, वह बहुत ही कठोर लाॅकडाउन है. मैंने कहीं से भी इस तरह के लाॅकडाउन के बारे में नहीं सुना. दुनिया भर से मेरे सभी दोस्त और परिवार हमेशा बाहर निकलने के लिए स्वतंत्र रहे.


राहुल गांधी ने कहा कि यह काफी अजीत है. मुझे नहीं लगता कि किसी ने कल्पना की थी कि दुनिया को इस तरह से बंद कर दिया जाएगा. मुझे नहीं लगता कि विश्व युद्ध के दौरान भी दुनिया बंद थी. तब भी चीजें खुलीं थीं. यह एक अनोखी विनाशकारी घटना है.


राजीव बजाज ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में हम खुले हैं. उन्होंने कहा कि हमारा देश खुलापन वाला है और इसे हमें खत्म नहीं करना होगा. उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन से अर्थव्यवस्था को बहुत गहरी चोट पहुंची है और लोगों में इसको लेकर काफी डर बना हुआ है. मालूम हो कि राजीव बजाज के पिता राहुल बजाज भी मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए जाने जाते हैं. आमतौर पर उद्योगपति सरकार से कड़े सवाल पूछने से बचते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More