कांके में भाजपा ने वृक्षरोपण कार्यक्रम का किया आयोजन, 800 फलदार पौधे लगाए

पिठोरिया : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कांके प्रखंड में मंडल अध्यक्ष थानों मुंडा के नेतृत्व में तीन दिवसीय वृक्षारोपण के दौरान लगभग 800 फलदार एवं छायादार पौधा लगाया गया. वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलग-अलग दिन रांची के सांसद संजय से, कांके के विधायक समरी लाल एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू उपस्थित होकर लोगों से अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधा लगाने का अनुरोध कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया.

प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहू ने कहा भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से प्रत्येक मंडल में कम से कम 1000 पौधा लगाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा. वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के सांसद संजय सेठ विधायक समरी लाल रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, महामंत्री नरेंद्र कुमार, भाजपा नेता नसीब लाल महतो, अनिल महतो, हरीनाथ साहू, विक्रांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष थानों मुंडा, महामंत्री हरे कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष राम लखन मुंडा, राजेंद्र प्रजापति, चुनिंदर महतो, सुकुरहुट्टू की मुखिया रीना देवी, स्वयंसेवक वनीता मेहता, संजय साहू, शत्रुघ्न साहू, प्रभात भूषण, दीपक महतो, मीना देवी, रूबी मिंज, दिलीप मुंडा, अशोक राम, प्रदीप ठाकुर, प्रशांत बैठा, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, विजय मुंडा शामिल थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More