बिहार में राजनीतिक उलट-फेर शुरू, राजद ने तीन विधायकों को निकाला, श्याम रजक छोड़ सकते हैं जदयू

Rashtriya Janata Dal (RJD) expels for 6 years its 3 MLAs- Maheshwar Prasad Yadav, Prema Chaudhary and Faraz Fatami for anti-party activities in Bihar
पटना : विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही बिहार में राजनीतिक उलट-फेर का दौर शुरू हो गया. नीतीश कुमार सरकार में मंत्री श्याम रजक के जहां जदयू छोड़ राजद में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने अपने तीन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के बाहर कर दिया है. राष्ट्रीय जनता दल ने विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चैधरी और फराज फातीमा को पार्टी विरोधी गतिविधियोें के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया है.
Rashtriya Janata Dal (RJD) expels for 6 years its 3 MLAs- Maheshwar Prasad Yadav, Prema Chaudhary and Faraz Fatami for anti-party activities. #Bihar
— ANI (@ANI) August 16, 2020
वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी व तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय के खिलाफ पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की है. चंद्रिका राय रिश्तेदारी में खटास आने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के करीब चले गए हैं.
श्याम रजक ने एक अखबार ने कहा है कि वे अपने राजनीतिक कदम के बारे में सोमवार को बताएंगे. श्याम रजक पहले राजद में ही थे और राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे थे. 2009 में वे जदयू में आ गए और नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी सरकार में भी मंत्री बनाया. हालांकि 2015 में जब नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन कर सरकार बनायी तो उन्हें मंत्री नहीं बनाया. श्याम रजक को 2017 में तब मंत्री बनने का मौका मिला जब नीतीश ने लालू प्रसाद यादव के राजद का साथ छोड़ कर एक बार फिर भाजपा के साथ सरकार का गठन किया.
श्याम रजक जदयू में प्रमुख दलित चेहरा बन गए. नीतीश कुमार के लिए भी श्याम रजक हमेशा महत्वपूर्ण रहे.
श्याम रजक के करीबी लोगों का कहना है कि जदयू में उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला रहा है. पार्टी के अंदर पिछले कई मौकों पर उनकी उपेक्षा की गयी है.




