जेटेट पास अभ्यर्थियों ने विधायक नलिन सोरेन को सौंपा ज्ञापन, नियुक्ति की पहल की मांग

दुमका : जेटेट पास शिक्षक बहाली मोर्चा 2016 ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन को ज्ञापन सौंपकर उतीर्ण अभ्यर्थियों की शिक्षक नियुक्ति प्रारंभ करने की दिशा में पहल करने की माँग की है। विधायक को इस बाबत माँग पत्र अभ्यर्थियों ने सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक व मध्य विधालय में शिक्षक नियुक्ति के लिए जेटेट परीक्षा को लेकर विज्ञापन संख्या 47/2016 के जरिए विज्ञापन आमंत्रित किया गया था। परीक्षा का परिणाम 11 मार्च 2017 को आया था। जेटेट पास अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जून 2017 में मिला था। कहा गया है कि जेटेट 2016 की वैधता पाँच वर्ष की होती है। प्रमाण पत्र मिलने के बाद से अब तक शिक्षा मंत्रालय अथवा झारखंड सरकार द्वारा नियुक्ति संबंधी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। लिहाजा जेटेट उतीर्ण शिक्षक अभ्यर्थी 2016 से ही नियुक्ति की आस में बेरोजगार बैठे हुए हैं और अधिकांश की उम्र सीमा भी समाप्त हो रही है। विधायक को माँग पत्र देकर प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने, 2019 के सभी रिक्त पदों को भरने तथा पहले जेटेट 2016 की नियुक्ति होकर ही अगला जेटेट का आयोजन करने की माँग की गई है।

विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में जेटेट पास शिक्षक बहाली मोर्चा 2016 के दुमका जिला इकाई के अध्यक्ष सेवेन मुर्मू, कोषाध्यक्ष आनंदकुमार गुप्ता, देवीलाल मुर्मू, संजय कुमार, अमन कुमार, सुदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More