अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया गया राष्ट्रपति भवन, देखिए ये तसवीरें व वीडियो

नयी दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप के सम्मान में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक भोज का आयोजन किया है. इस भोज में ट्रंप दंपती के अलावा देश की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं. इस रात्रि भोज में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मंत्री आदि शामिल हुए हैं. राष्ट्रपति भवन की लाइट से भव्य सज्जा की गयी है और दृश्य बेहद मोहक है.


राष्ट्रपति कोविंद व उनकी पत्नी सविता कोविंद ने ट्रंप दंपती का स्वागत किया. इस भोज में कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आदि शामिल हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More