अफगानिस्तान के कंधार में शिया समुदाय की मसजिद पर हमले में 16 लोगों की मौत

काबुल : तनाव व संकटग्रस्त तालिबान शासित अफगानिस्तान में शुकवार को बड़ा हमला हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गयी। टोलो न्यूज के अनुसार, कंधार के इमाम बारगह मसजिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार, यह मसजिद शिया समुदाय की है।

प्रत्यदर्शियों के अनुसार, कंधार में इमाम बरगाह मस्जिद में लगातार तीन विस्फोट हुए, जो शहर की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, इस विस्फोट में 40 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More