New Mahindra Thar 2025 Launch: जानें नई महिंद्रा थार की कीमत और खूबियां

समृद्ध डेस्क: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV थार का नया मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत सिर्फ 10 लाख रुपये रखी गई है। SUV लवर्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है क्योंकि नई थार में पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स, नया डिजाइन और पावरफुल इंजन विकल्प दिए गए हैं। कंपनी ने ग्राहक की मांगों को ध्यान में रखते हुए इसमें नया ग्रिल, डुअल टोन बंपर, ब्लैक थीम डैशबोर्ड और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसी कई खूबियां जोड़ी हैं।

कीमतों और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी
नई महिंद्रा थार कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें RWD और 4WD दोनों विकल्प मौजूद हैं। डीजल इंजन वाले बेस वेरिएंट में D117 CRDe डीजल के साथ AXT RWD मैनुअल की कीमत 9.99 लाख रुपये है। LXT RWD MT डीजल वेरिएंट 12.19 लाख रुपये और LXT RWD ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट 13.99 लाख रुपये में मिलेगा।
4WD ऑप्शन में LXT 4WD MT डीजल का प्राइस 15.49 लाख, LXT 4WD MT पेट्रोल का 14.69 लाख, LXT 4WD AT डीजल का 16.99 लाख और LXT 4WD AT पेट्रोल का 16.25 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं और ऑफ-रोड एडवेंचर के शौकीनों के लिए खास डिज़ाइन की गई हैं।
SUV का नया लुक और एडवांस फीचर्स

2025 थार में दो नए कलर ऑप्शन – टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे – के साथ कुल 6 रंग उपलब्ध हैं। SUV के फ्रंट में नया ग्रिल, डुअल-टोन बंपर और 18-इंच अलॉय व्हील्स लगे हैं, जो इसे स्टाइलिश और पावरफुल बनाते हैं। इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम, नई स्टियरिंग व्हील और रियर सीट पैसेंजर के लिए AC वेंट्स दिए गए हैं।
स्मार्ट केबिन और आरामदायक राइड

नई थार में ड्राइवर के लिए स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और AT वेरिएंट्स में डेड पेडल दिया गया है, जिससे लंबी ड्राइव में थकान कम महसूस होती है। SUV में पावर विंडो, पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, 10.25 इंच की HD टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट स्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, टाइप-C USB पोर्ट और टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही रियर वॉश और वाइपर, और A-पिलर पर हैंडल आसानी से चढ़ने-उतरने के लिए दिया गया है।
इंजन और पावर के विकल्प
नई थार में दो इंजन विकल्प मिलते हैं: 2.0 लीटर mStallion पेट्रोल इंजन, जो 150 HP पावर जेनरेट करता है, और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन, जो 130 HP और 300 Nm टॉर्क देता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प है। ग्राहक RWD और 4WD में से अपनी पसंद का कांफिगरेशन चुन सकते हैं


