Ranchi News: बीआईटी मेसरा में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर गरिमामयी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीआईटी मेसरा के कैट हॉल में आयोजित एनएसएस दिवस कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी व प्राध्यापक।

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 24 सितंबर 2026 को कैट हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना, छात्र विकास सलाहकार दीपक कुमार, आईएएस एवं राँची के उपायुक्त मणुनाथ भजन्त्री, तथा आईएएस एवं पर्यटन कला संस्कृति,खेल एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के सचिव मुकेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संस्थान प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया, जिससे राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को ऑनलाइन लोगों तक पहुँचाया जा सके। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक ज़िम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

“युवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व” विषय पर स्वामी शांतरानंद, योगदा सत्संग सोसाइटी द्वारा विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कुलपति ने भी उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके सामाजिक दायित्वों और ज़िम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More