पहली ही फिल्म फिलहाल के गाने से खूब वाहवाही लूट रही हैं कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन

 

मुंबई : बाॅलीवुड स्टार कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म फिलहाल से बाॅलीवुड डेब्यू किया है. अपनी इस पहली ही फिल्म में अपने परफाॅरमेंस से नुपुर सेनन खूब वाहवाही बटोर रही हैं. अक्षय कुमार और नुपुर सेनन पर शूट किया गया गाया सबसे तेज 100 मिलियन व्यू पाने का वल्र्ड रिकार्ड बनाया है. यह वीडियो नौ नवंबर को जारी किया गया था.

कृति सेनन अपनी बहन की सफलता से काफी खुश हैं और उन्होंने उनके प्रदर्शन की तारीफ की है. साथ ही यह भी कहा है कि अक्षय कुमार से बेहतर कोस्टार उनकी बहन को मिल ही नहीं सकता था.

नुपुर का कहना है कि अक्षय कुमार की ऐज को लेकर उन्हें कोई प्राब्लम नहीं हुई. वह तो सेट पर यह सोचकर ही गयी थीं कि अक्षय कुमार उनके लवर हैं. 23 साल की नुपुर शर्मा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढी हैं. नुपुर शर्मा को एक्टिंग के साथ गाना भी पसंद हैं. उनके कई गाने बेहद पापुलर हुए हैं. उनके पिता चार्टर्ड एकाउंट हैं और मां दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंड प्रोफेसर हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More