दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह ने शादी की पहली सालगिरह पर मंदिर में की पूजा-अर्चना, मांगा आशीर्वाद

मुंबई : बाॅलीवुड की सुपर जोड़ी दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह ने खास अंदाज में अपनी शादी की सालगिरह मनायी. इस मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर खूबसूरत भारतीय नारी की वेशभूषा में नजर आयीं. दोनों ने इस मौके पर तिरूपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की.
View this post on Instagram
#ranveersingh #deepikapadukone at tirupati temple today. It was captured by @tv9telugu
रणवीर सिंह ने पूजा-पाठ की अपनी तसवीर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और लिखा है कि हमने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ पर भगवान वेंकेटश्वर की पूजा की. उन्होंने शुभकामना के लिए सभी का आभार जताया है.
दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि हमने भगवान वेंकेटश्वर से आशीर्वाद मांगा है. उन्होंने आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए सभी को आपार जताया है.




