जैकलीन फर्नांडीज से कैटी पेरी की दोस्ती हुई प्रगाढ़

मुंबई: इन दिनों पॉप सिंगर कैटी पेरी एक संगीत समारोह को लेकर हिंदुस्तानी दौरे पर हैं और उन्हें जैकजीन फर्नांडीस की दोस्ती खूब भा रही है। बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन ने इंस्टाग्राम में एक फोटो शेयर करके अपनी भावना को प्रकट किया है।

जैकलीन बी-टाउन की सर्वाधिक प्रभावशाली सेलेब भी हैं। जैकलीन ने लिखा- क्या आप लोग 16 नवंबर के लिए तैयार हैं ? कैटी मंगलवार को मुंबई पंहुची हैं व 16 नवंबर को मुंबई में अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगी। इस बाबत अंतरराष्ट्रीय सनसनी दुआ लिपा भी शिरकत करेंगी।

फर्नांडीस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि अपने ’फैन मोमेंट’ में सभी नर्वस और उत्साहित होते हैं। कैटी इसी वीडियो में कह रही है कि वे जैकलीन से प्रभावित हैं। गौरतलब है कि जैकलीन विश्वस्तर पर प्रभावशाली व्यक्तित्व में से एक हैं। इसी कारण वह कैटी पेरी जैसी अंतरराष्ट्रीय सेंसेशन के बीच प्यार और प्रशंसा का पात्र बनी हुईं हैं। जैकलीन ने हाल ही में अपनी फिल्म ड्राइवश के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। जल्द ही फिल्म मिसेज सीरियल किलर हेतु तैयार हैं, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावे जैकलीन जल्द सलमान खान की किक 2 में भी नजर आएंगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More