#Ayodhyajudgement संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पर आए ऐतिहासिक फैसले पर क्या बोले

 

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले का स्वागत किया. सुप्रीम कोर्ट ने आज पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर विवादित भूमि विराजमान रामलला को देने का फैसला दिया है. मोहन भागवत ने कहा कि अतित के विवादों को भूल कर सभी मंदिर निर्माण के लिए एकजुट हों. उन्होंने आंदोलन के बलिदानियों को याद किया. उन्होंने कहा कि फैसले को जय-पराजय से जोड़ कर नहीं देखें.

उन्होंने फैसले के लिए लंबे समय तक भारतीय के धैर्य पूर्ण प्रतीक्षा की सराहना की. मोहन भागवत ने फैसले को लेकर कहा कि यह हमारी इच्छा थी जो पूरी हो गयी. उन्होंने मुसलिम पक्ष को जमीन दिये जाने के आदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा कि यह जिनका काम है वे करेंगे हम तो मंदिर बनाएंगे.

उन्होंने मुसलिमों के लिए कोई अलग से संदेश देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारा संदेश देश के लिए होता है और हिंदू-मुसलिम सभी इसके नागरिक हैं. उन्होंने कहा कि सभी धर्माें के लोगों को मिलजुल कर देश में रहना है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More