रजनीकांत ने खुद के बीजेपी मैन होने पर दिया बड़ा बयान, मैं झांसे में नहीं आने वाल

 

चेन्नई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने अयोध्या मामले पर कहा है कि जो भी फैसला हो सभी पक्षों को शांति बनाये रखना चाहिए. रजनीकांत ने लोगों से आग्रह किया कि वे अमन-चैन बनायें रखें और इस मामले में आने वाले फैसले का सम्मान करें.

इसके साथ ही रजनीकांत ने खुद के भाजपा से रिश्तों पर कहा कि कुछ लोग व मीडिया यह यह इंप्रेशन देने की कोशिश करता है कि मैं एक बीजेपी मैन हूं. उन्होंने कहा कि यह बात सच नहीं है. रजनीकांत ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक पार्टी को कोई व्यक्ति ज्वाइन करता है तो वह खुश होती है. पर, यह मुझ पर निर्भर करता है कि मैं इस संबंध में फैसले लूं.

रजनीकांत ने कहा कि भाजपा मुझे भगवा के रंग में रंगने का प्रयास करती है, इसी तरह वह तमिल कवि तिरुवल्लुवर के साथ करती है, पर न तो मैं और न वे इस झांसे में पड़ने वाले हैं.

उल्लेखनीय है कि लंबे समय-समय पर रजनीकांत के भाजपा में शामिल होने पर या भाजपा से करीबी संबंध होने की चर्चा होती है. भाजपा के कई नेताओं के चेन्नई दौरे के दौरान इस दिग्गज कलाकार के घर पर शिष्टाचार भेंट से इस चर्चा को और हवा मिल जाती है. हालांकि रजनीकांत ने अबतक भाजपा में जाने का निर्णय नहीं लिया है. कमल हासन ने जहां अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली है, वहीं रजनीकांत ने अबतक ऐसा नहीं किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More