बीजेपी मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सड़क हादसे पर जताया गहरा दुख

रांची: झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री और तीन अन्य बच्चों की हुई हृदयविदारक मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रतुल ने कहा इस समय दीपिका पांडे एवं अन्य बच्चों के अभिभावकों को पर जो दुःख का पहाड़ टूटा होगा, वह अकल्पनीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पीड़ित परिवारों को इस अपार दुख से उबरने की शक्ति दे।

प्रतुल ने कहा सड़क दुर्घटना झारखंड में असमय मौतों का सबसे बड़ा कारण बनती जा रही है। प्रतिवर्ष हजारों परिवार इन दुर्घटनाओं में उजड़ जा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2024 और 2025 में प्रतिदिन 14 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जाने गई हैं। इन दोनों वर्षों में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 4000 से भी कहीं ज्यादा थी।सरकार को इस पर ठोस पहल करना चाहिए कि किसी के घर का चिराग ना उजड़े।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More