हजारीबाग: कांग्रेस कार्यालय में दी गई इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

हजारीबाग: स्थानीय कृष्ण वल्लभ आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला अध्यक्ष देव कुमार राज कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस बाबत वहां मौजूद कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री देव ने इस मौके पर कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने जीवन का हर क्षण भारत वासियों के लिए समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें: एकता हेतु दौड़े हजारीबाग वासी, अखंडता की शपथ

उन्होंने कहा कि उनके इसी योगदान से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई उर्जा संचरित होती है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा, विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी, विनोद सिंह, अजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीकृष्णा शर्मा उपाध्यक्ष, प्रवक्ता साजिद अली खान, वरिष्ठ कांग्रेसी निसार खान, संजय तिवारी, सलीम रजा, रविन्द्र प्रताप सिंह, ऐनुल हक अंसारी, महामंत्री सदर उल, राजू चौरसिया, रामसेवक सोनी, शिव कुमार सोनी, तारिक रजा ,पंचम पासवान, विजय सिंह ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More