पूर्व विधायक ने किया युवा प्रतिभा को सम्मानित

बगोदर: प्रतिभा विकास मंच और ग्राम सभा घंघरी-बेको के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की है और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों में छिपी प्रतिभा सामने आती है।
पूर्व विधायक ने पूरी टीम को बधाई दी। प्रतिभा खोज परीक्षा के विभिन्न जिलों के 324 विद्यालयों के ढाई हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले और स्कूल टॉपर छात्र छात्राओं को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले पांच छात्रों को पांच हजार एक सौ, द्वितीय स्थान लाने वाले पांच छात्रों को चार हजार एक सौ तृतीय स्थान लाने वाले पांच छात्रों को तीन हजार एक सौ रूपये छात्रवृत्ति ग्रामसभा घंघरी बेको की ओर से दी गई।
इस बाबत 51 अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं को स्कूल टॉपर का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम सभा घंघरी के पुरन महतो, जिप सदस्य गजेंद्र महतो, प्रतिभा विकास मंच के संरक्षक अजय कुमार महतो, हिरामन महतो, अशोक यादव, हाफिज अंसारी, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, छोटन प्रसाद छात्र, समेत अन्य लोग शामिल थे।


