पटना से आ रहा है एक लाख लीटर गंगाजल: जितेंद्र

रांची: चडरी सरना समिति के मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार छठ व्रतियों को चडरी तालाब में मां गंगा का अनुभव प्राप्त होगा। इस बाबत पटना से एक लाख लीटर गंगाजल मंगाया जा रहा है। मौके पर राजधानी की बेहतरीन गायिका मिताली घोष अपनी गायिकी का जलवा बिखेरेंगी।

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कोलकाता के ढाक बाजा तालाब के चारों ओर छठ धुन के माध्यम से लोगों का स्वागत होगा। तालाब के आसपास व्रतियों व अन्य की मदद हेतु 200 से ज्यादा एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। तालाब परिषर को छठ के मौके पर फूलों से सजाया जाएगा। इस दौरान बबलू मुंडा, रवि मुंडा कोषाध्यक्ष स्वागत, आकाश मुंडा, गुड्डू पान सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More