सीएम ने परिवार संग लिया दीपावली का लुफ्त

रांची/जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रकाश पर्व दीपावली का आनंद जमशेदपुर स्थित अपने मकान में परिवार के साथ उठाया। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का विधिवत पजून करने के बाद धन-धान्‍य और सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आये झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर रहे, गरीबी मुक्त, समृद्ध और विकसित झारखण्ड का निर्माण हो, मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More