गौ धन परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत: मुख्यमंत्री

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि गौ धन परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ संस्कार की कड़ी है। उन्होंने सोमवार को अपने जमशेदपुर स्थित आवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा करने के बाद झारखंडवासियों को शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि पशु धन की रक्षा करेंगे। पशु हमारी किसानी संस्कृति का भी अटूट हिस्सा है। सीएम ने कहा कि गायों की रक्षा व संवर्धन कर हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखेंगे। गोपालक भगवान श्रीकृष्ण ने हमें यही संदेश दिया था। कहा कि हम सभी मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाने का सामूहिक प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि दीपावली की सुबह गोवर्धन पूजा की परंपरा है।


