सतर्कता जागरुकता सप्ताह का एसओपी प्रजेंटेशन समाप्त
रांची: सीसीएल के बैनर तले 10 से 26 अक्टूबर तक आहूत विभागीय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का प्रजेंटेशन का आज मुख्यालय के एचआरडी विभाग में सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस बाबत सतर्कता विभाग द्वारा विभागीय कार्रवाई जैसे माईनर पनेल्टी, मेजर पनेल्टी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बाबत सतर्कता विभाग के सभी अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद थे।
प्रथम सत्र में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं व स्टेक होल्डर्स से संबंधित विषय पर गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सकों ने एसओपी के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को जागरूक किया। एसओपी का मुख्य ध्येय कंपनी के विभिन्न विभागों की कार्यशैली में एकरूपता लाना, कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपन्न करना व संबंधित अधिकारी को उसकी जिम्मेवारी से अवगत कराना है। इस दौरान सीएमडी गोपाल सिंह व मुख्य सतर्कता पदाधिकारी एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओपी प्रजेंटेशन आयोजित किया गया। गौरतलब है कि इस सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2019 का विषय ईमानदारी: एक जीवन शैली है। मौके पर महाप्रबंधक (सतर्कता) इंचार्ज वीके सिंह, महाप्रबंधक (सतर्कता) एसके सिंह, मुख्य प्रबंधक (सतर्कता) स्वंय प्रकाश व अन्य मौजूद थे।




