सामंतो काली मंदिर से 50 हजार के जेवरात चुराकर ले गए चोर

कोडरमा: झुमरीतिलैया के प्रसिद्ध सामंतों काली मंदिर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां की मूर्ति पर चढ़े लगभग 50 हजार से ज्यादा के जेवरात चुराकर चंपत हो गए। चोरी गए जेवरात में चांदी की तीन मुकुट, तीन छतरी सहित तीन चेन और सोने की तीन बिंदी सहित चांदी के कुछ अन्य सामान शामिल हैं।

घटना की खबर पर शनिवार की सुबह फौरन पंहुची तिलैया पुलिस, मंदिर ट्रस्टी के अलावे कई जाने-माने लोगों ने मौके पर पंहुचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले को लेकर पड़ताल में जुट गई है। गौरतलब है कि रविवार को काली पूजा है और हर साल यहां यह पूजन पूरे विधि-विधान से मनाया जाता है। मंदिर प्रबंधन द्वारा पूजोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही थीं। अचानक चोरी की इस घटना से भक्तों की भावना काफी आहत हुई हैं।

चोरों ने इस बाबत चांद माता के उपर चढ़े जेवरात भी उड़ा लिए हैं। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वहां मंदिर के माली पहुंचे तो उन्होंने अंदर की बिजली को जलता देखा तो संदेह हुआ। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुजारी अरिंदम बनर्जी और केदार पांडेय को दी। वे आनन-फानन में वहां पंहुचे तो मंदिर का ताला टूटा देखा। अंदर गए तो माता के जेवरात को वहां से गायब देखा। चोरी की घटना आग की लपट की भांति पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग वहां भारी तादात में जुटने लगे। इसकी सूचना तिलैया थाना को देने के बाद वहां पंहुची पुलिस की टीम इस घटना की पड़ताल में जुट गई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More