आनंद बने पलामू के जनसंपर्क निदेशक

रांची: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने राज्य सूचना सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। नई पदस्थापना के आधार पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के उप जनसंपर्क निदेशक आनंद को पलामू का जनसंपर्क निदेशक बनाया गया है।
श्री आंनद पलामू के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के प्रभार मेें भी रहेंगे। उनके स्थान पर पलामू प्रमंडल के उप-जनसंपर्क निदेशक संजीव कुजूर को पदस्थापित किया गया है। इसके अलावे सुनील कुमार सिंह को कोडरमा, विकास कुमार हेम्ब्रम को साहिबगंज, शिवनंदन बड़ाईक को कोडरमा, राहुल कुमार भारती को बोकारो, पंचानन उरांव को हजारीबाग, रोहित कंडुलना को लातेहार व देवेंद्र नाथ भादुड़ी को गुमला के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रुप में पदस्थापित किया गया है।


