रामगढ़: पीसीसी पथ का शिलान्यास

रामगढ़: नगर परिषद के कैथा क्षेत्र में शुक्रवार को नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। इस बाबत उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। आने वाले समय में वे सरकारी योजना का लाभ दिलाने की दिशा में सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर वार्ड नं 26 के वार्ड पार्षद देवधारी महतो, सचिन महतो, रामप्रकाश महतो, राजेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, दीया महतो, भगीरथ महतो, बबलू कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More