एनएचआरसीसीबी ने की बाल संरक्षण आयोग से शिकायत

जल्द से जल्द की गई कार्रवाई की मांग
गिरीडीह: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ रणधीर कुमार ने पिछले दिनों गिरीडीह में स्कूली बच्चों का एक राजनीतिक संगठन द्वारा दुरूपयोग किये जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार को लिखित शिकायत की है।
इस बाबत कहा गया है कि गिरिडीह जिला में एक राजनैतिक संगठन ने वहां के कार्मेल उच्च विद्यालय, आर के महिला विद्यालय व कस्तुरबा विद्यालय सहित कई दूसरे विद्यालयों के बच्चो के सिर पर एक राजनैतिक पार्टी का टोपी, झंडा व दुपट्टा पहना- ओढ़ाकर उन्हें घंटो रास्ते में खड़ा कर राजनैतिक लाभ लेने का प्रयास किया गया है।
डाॅ रणधीर ने अपनी शिकायत में लिखा है, कि यह बच्चों के अधिकार का हनन है। उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की वकालत की है। एनएचआरसीसीबी अध्यक्ष की माने तो किसी भी बच्चे को विद्यालय के समय उनके ड्रेस में किसी एक राजनीतिक संगठन के लिए खड़ा करना अपराध है। लिहाजा उन्होंने इस बाबत आयोग के संज्ञान में लाने का प्रयास किया है।




