याद किये गये महान चित्रकार पद्मश्री विष्णु श्रीधर

रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के सभागार में गुरुवार को संस्कार भारती के सौजन्य से प्रख्यात कलाविद, पुरातत्ववेत्ता, शोधकर्ता इतिहासकार व महान चित्रकार डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर के जन्म शताब्दी वर्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बाबत बतौर मुख्य वक्ता के रूप में संस्कार भारती झारखंड प्रांत मंत्री शाद्रवल ने कहा कि वाकणकर जी ने ही भोपाल के निकट भीमबेटका के शीलाचित्रों का अन्वेषण किया, जो कि 175000 वर्ष पुराने हैं। उन्होंने ही सरस्वती नदी के अस्तित्व के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता ने कहा कि उन्होंने नदी के बहने का मार्ग भी बताया। उनका जीवन भारत की सांस्कृतिक धरोहरो को सहेजने में समर्पित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल ने किया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम रजीउद्दीन, अजय कुमार तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण व विद्यार्थीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में खासतौर पर ओम प्रकाश व सोनू मिश्र भी उपस्थित दे। इस दौरान बी एन शाह ने स्वागत भाषण दिया। कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। मुख्य वक्ता ने पद्मश्री सम्मानित वाकणकर जी के योगदान पर भी प्रकाश डाला।


