प्रथम महिला डाकघर का शुभारंभ

हजारीबाग: स्थानीय सरदार चौक स्थित बड़ा बाजार में पहला महिला डाकघर का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य डाक महाथ्यक्ष शशि सलिनी कुजूर के हांथों किया गया। इस दौरान श्रीमती कुजूर ने कहा कि सरकार की मंशा देश की आधी आबादी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की रही है। यही वजह है कि आज महिला डाकघर का उद्घाटन हुआ है।
इस बाबत उन्होंने भारतीय डाकघर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय डाकघर कला प्रयास था कि देश में कुछ ऐसे डाकघर हो, जिसमें सभी महिला कर्मचारी हो। इसी उद्देश्य से देश भर के 652 डाक मंडलों में एक- एक महिला डाकघर खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में पहला डाकघर खोला गया है, जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं होगी।
हजारीबाग प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसपी मंडल ने बताया कि इसमें कार्य करने वाले सभी कर्मचारी महिलाएं होने से महिलाओं को डाकघर आने में संकोच समाप्त होगा। इस बाबत डाक निरीक्षक एसके मिश्र, संजय कुमार संगम, दिवाकर प्रसाद, कुणाल प्रियदर्शी, डाक जीवन बीमा के विकास पदाधिकारी नंदन कुमार, आईपीपीवी के शाखा प्रबंधक रिद्धि कुमार, अखिलेश कुमार, रौशन सिंह, शैलेंद्र कुमार, डोरिस धन, मालती सिन्हा, बबीता यादव, सुमन गुप्ता, सूमंग डुंगडुंग, कुमकुम, सावित्री सोय, पल्लवी, पूजा सहित कई लोग मौजूद थे।


